Wed, 26 Aug 2026
Breaking News
एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पौधरोपण : पारोंड स्कूल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे | जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹53,990 जब्त : बनियागांव में पुलिस की कार्रवाई, ताश के पत्तों से जुआ खेलते पांच आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए | कोण्डागांव में अकीदत से मनाया ईद मिलादुन्नबी : जामा मस्जिद से निकला भव्य जुलूस, अमन-शांति और भाईचारे का दिया संदेश | लो-वोल्टेज से 5 एकड़ रागी फसल चौपट : फसल नुकसान से किसान परेशान, कलेक्टर जनदर्शन में चौथी बार आवेदन देकर राहत की मांग | कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना बनीं साइबर क्विज विजेता : एसपी ने अधिकारियों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, क्विज में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अव्वल | जन जागरूकता रैली : नशे के खिलाफ नवोदय के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली | आवास मित्रों का मानदेय लंबित, कलेक्टर से गुहार : कई माह से भुगतान नहीं मिलने से आर्थिक संकट, जल्द मानदेय देने की मांग | चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने जताई चिंता : चीनी के बढ़ते दामों पर सीपीआई ने उठाई आवाज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर |

: तुंहर सरकार, तुंहर द्वार शिविर में निगम ने फूंके 61 लाख रुपये

Ghansyam Sharma / Sun, Jul 25, 2021 / Post views : 149

Share:

रायपुर शहर में आम जनता की समस्याओं के निराकरण करने के लिए रायपुर नगर निगम के 70 वार्डों में 31 जनवरी से एक अप्रैल 2021 तक तुंहर सरकार, तुंहर द्वार अभियान के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में नगर निगम ने टेंट, खाने-पीने और कलाकारों की पारिश्रमिक को मिलाकर कुल 61 लाख 35 हजार 335 रुपये खर्च किए हैं।

35 दिन तक चले इन शिविरों में वार्ड के लोगों की तरफ से 37 हजार तीन सौ से 23 आवेदन आए। इनमें 31 हजार 779 आवेदनों पर कार्रवाई कर जन समस्याओं का निराकरण करने का दावा निगम के अफसर और सत्तापक्ष के पार्षद कर रहे हैं, जबकि विपक्ष के भाजपा पार्षद दल ने शिविर को फिजूलखर्ची बताया है।

शुक्रवार को हुई सामान्य सभा की बैठक में तुंहर सरकार, तुंहर द्वार शिविर का मुद्दा जोर-शोर से गरमाया। भाजपा पार्षद दल ने शिविर के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन समस्याओं का निराकरण जोन स्तरीय कार्यालयों के माध्यम से किया जाना चाहिए था, उसे शिविर लगाकर फिजूलखर्ची की गई और परिणाम भी शून्य रहा। शिविर मेें मिले पांच हजार 774 आवेदनों का निराकरण अब तक नहीं किया गया है।

शिविर में केवल राशन कार्ड, मजदूर कार्ड, आधार कार्ड आदि से संबंधित अधिकांश आवेदनों का ही निराकरण किया गया। यह काम तो जोन स्तर पर चल ही रहा था, फिर शिविर लगाकर लाखों रुपये का खर्च करने के बजाय पैसे का इस्तेमाल वार्डों में विकास कार्य पर खर्च करना था।

भाजपा पार्षद मृत्युंजय दुबे ने सामान्य सभा में पूछा कि 35 दिनों तक चले तुंहर सरकार, तुंहर द्वार शिविर में कितने आवेदन आए, कितनों का निराकरण किया और कितने आवेदन शेष बचे और वार्डवासियों के मांग के अनुरूप विकास के लिए कितनी राशि स्वीकृत की गई। एमआइसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने बताया कि पहली बार रायपुर नगर निगम ने अनूठी पहल शुरू कर शिविर लगाया।

शिवर आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में आए आवेदनों पर निगम की तरफ से सड़क, नाली आदि के निर्माण के लिए राज्य सरकार से 24 करोड़ 62 लाख रुपये मांगे गए हैं, जबकि सभी दस जोन में साढ़े-साढ़े सत्रह लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। 70 वार्ड में एक करोड़ 75 लाख रुपये के विकास कार्य किए जाएंगे। इस शिविर की सफलता से प्रभावित होकर राज्य सरकार ने प्रदेश भर के सभी निगमों में इसे लागू किया है।

वर्जन

तुंहर सरकार, तुंहर द्वार शिविर के आयोजन में 61 लाख रुपये से अधिक फिजूलखर्ची कर महापौर और कांग्रेस के पार्षद अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। शिविर में मूल समस्याओं की शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। नालों की सफाई नहीं हो पाई। दो घंटे की बारिश में शहर जलमग्न हो जा रहा है। शहर विकास के एजेंडे सामान्य सभा से गायब है। स्मार्ट सिटी के काम को अपनी उपलब्धि बताकर सत्तापक्ष श्रेय लेना चाह रहा है। महापौर बताए कि शहर विकास के लिए राज्य सरकार से कितनी राशि ला पाए हैं।

मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, रायपुर

वर्जन

दलगत राजनीति से उुपर उठकर रायपुर के विकास के लिए सभी मिलजुल कर काम करेंगे तो विश्वास दिलाता हूं कि विकास की गाथा लिखेंगे। रायपुर की तकदीर-तस्वीर बदलने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति में सत्ता और विपक्ष के पार्षद होंगे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement