Sat, 10 Oct 2026
Breaking News
पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | राष्ट्र मंडला रंगोली में गूंजा ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ : 200 से अधिक विद्यार्थियों ने बनाई विशाल रंगोली, जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक से दिया शांति, विकास व पर्यावरण संरक्षण | छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव स्वागत : सुखदेव भगत का कोंडागांव में भव्य स्वागत, बाइक रैली में उमड़ा कांग्रेस का हुजूम | 25 साल की जनसेवा को लेकर निकली ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा : एनसीसी मैदान से गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय तक पहुंची यात्रा, विधायक लता उसेंडी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार् |

: भैयाजी कहिन, राजनीति जो ना कराए कम

Ghansyam Sharma / Sat, Mar 20, 2021 / Post views : 169

Share:

राजनीति जो ना कराए कम ही है। सब समय का खेल है। वक्त-वक्त की बात है। एक समय वह भी था जब प्रदेश में सरकार थी और समय काफी व्यस्त गुजर रहा था। तब वरिष्ठ से लेकर अनुषांगिक संगठनाें के कुर्सीधारी लोगों के समय पर अपनों से बात करने की फुर्सत तक नहीं थी। सरकार चली गई तो समय ही समय है। सत्ता क्या गई दरबार खाली हो गया। कार्यकर्ताओं का आना-जाना भी कम हो गया। कार्यकर्ता के दम पर जनता के बीच राजनीति चमकाने वालों की अब हवा निकलने लगी हैैै तभी तो सेवा के जरिए राजनीति चमकाने की नई जुगत भिड़ा ली है। कोविड-19 टीका लगवाने अस्पताल आने वाले बुजुर्गों की सेवा करते नजर आ रहे हैं युवा व महिला मोर्चा के भाजपाई। बुजुर्गों को पानी पिला रहे हैं। सेवा के जरिए राजनीति में बने रहने का यह तरीका लाजवाब है। कुछ नहीं से कुछ अच्छा ही है।
पानी रे पानी तेरा रंग कैसा, जिसमें मिलाओ लगे उस जैसा। हिंदी फिल्म का प्रसिद्ध यह गाना आज कल कुछ ज्यादा ही चरितार्थ होते दिखाई दे रहा है। जल ही जीवन है और जल है तो कल है... जैसे स्लोगन भी इन दिनों शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मकानों से लेकर सरकारी भवनों में गेरू के रंग में लिखा हुआ दिखाई पड़ रहा है। दीवारों में लिखे इन नारों का लोगों पर खास असर होता दिखाई नहीं दे रहा है और ना ही जागरूकता ही नजर आ रही है। पानी बचाने की चिंता करते कोई दिखाई नहीं दे रहा है। अफसर बैठक-बैठक खेल रहे हैं। वातानुकूलित चेंबर में हो रही बैठकों का दुष्परिणाम भी सामने आ रहा है। अंबिकापुर की जीवन दायिनी कन्हर नदी जो दो राज्यों के लोगों की जीवन रेखा है, उसका आंचल सूख गया है। भूजल रसातल में जा रहा है पर इसकी चिंता किसी को नहीं।
कोरोना की चिंता करिए जनाब

जान है तो जहान है। जब हम कामकाज के सिलसिले में घर से निकले तो इस मंत्र को मन ही मन याद करें। फिर चेहरे को मास्क से अच्छी तरह ढंके और इसके बाद ही घर से गंतव्य के लिए कूच करें। समय की यही मांग है और सबकी यह जरूरत भी है। अपने साथ-साथ स्वजन की चिंता ज्यादा जरूरी है, जिस पर हम आश्रित हैं या जो लोग हम पर आश्रित हैं। ईश्वर ना करे कोई अनहोनी हो। अनहोनी की घटना को थोड़ी सी जागरूकता और सावधानी के साथ टाला जा सकता है। यह सब हमने एक साल पहले किया भी है। जब पहले सावधानी बरतते हुए कोरोना को दूर रखने में हम सब कामयाब रहे हैं तो फिर अब किसी बात की परेशानी। वही काम तो हमें करना है जो बीते साल कर चुके हैं। हमारी जिम्मेदारी कुछ जयादा ही बढ़ गई है। कोरोना का खतरनाक जो है।
सवाल दागने में अव्वल नेताजी

विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश और अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर विधानसभा में सवाल-जवाब करने में अपने ही जिले के जनप्रतिनिधि आगे रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता की चिंता कहिए या फिर इनकी खुद की राजनीतिक सक्रियता। कारण चाहे जिसे भी मानें और समझें। तीखे सवालों के जरिए सरकार को घेरने में जिले के विधायकों ने सदन के भीतर जोरदार प्रदर्शन किया है। तीखे सवालों के बीच मंत्रियों को जवाब देने में पसीना भी आया। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने नाम के अनुरूप नेता प्रतिपक्ष की भूमिका गजब की निभाई। सत्र के दौरान एक दो या फिर तीन नहीं पूरे 96 सवाल दागे। सवाल भी ऐसा कि जवाब देने में सरकार को पसीना आ गया। राज्य सरकार ने बारदाना खरीदी को लेकर जोरदार तरीके से मुद्दा बनाया था। नेताजी के सवाल से सरकार बेपर्दा हो गई। किसानों के बारदाना के एवज में सरकार करोड़ों कमाएगी वह अलग।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement