Ghansyam Sharma / Mon, Jul 4, 2022 / Post views : 139
मतांतरिक युवक के शव दफन का ग्रामीण कर रहे विरोध
कोंडागांव पत्रिका लुक।
माकड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बागबेड़ा निवासी मतांतरित युवक की शनिवार को जिला चिकित्सालय में हुई मौत के बाद परिजनों ने मृतक के शव को गांव में दफन ना करने देने का ग्रामीणों पर आरोप लगाते अपनी निजी भूमि पर शव दफन करने की अनुमति की गुहार लगाते सोमवार को कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है।
मृतक का भाई तुलसी राम नेताम व अन्य परिजनों के मुताबिक बागबेड़ा निवासी सुकमन नेताम उम्र 20 की जिला चिकित्सालय में शनिवार को मौत हुई। मौत के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार करने अपने गांव बागबेड़ा लेकर पहुंचे, रविवार की सुबह मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। उसी दौरान गांव के कुछ व्यक्ति पहुंचे और गांव की रीति रिवाज के अनुसार शव दफन ना करने से गांव में शव दफन करने का विरोध जताने लगे। परिजन अपने निजी भूमि पर ईसाई परंपरा के अनुसार शव दफनाने देने की अपील करते रहे ।

लेकिन ग्रामीणो ने एक न सुनी रविवार पूरा दिन निकल गया लेकिन ग्रामीण अपनी बातों पर अड़ गए।इस बीच प्रशासनिक अमला और पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर ग्रामीण और परिजनों को समझाने का प्रयास किया , किसी के ना मानने से अंत में रविवार रात को पुलिस प्रशासन ने शव को कोंडागांव स्थित मरचुरी में रखा है।वही परिजनो ने शव को अपने निजी भूमि में अंतिम संस्कार करने की अनुमति प्रदान करने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर कोंडागांव को आवेदन देकर गुहार लगाया है।
दिव्यांग पटेल ,पुलिस अधीक्षक कोंडागांव
बागबेड़ा में शव दफन को लेकर दो समूहों के बीच विवाद होने का आवेदन मिला है, दोनों पक्षों से बातचीत कर समझाइश दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन