Ghansyam Sharma / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 2
कांकेर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के प्रस्ताव का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं बस्तर लोकसभा अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने कांकेर स्थित जिला पंचायत सभागार में UCC समिति के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू नहीं करने की मांग की।
नरेन्द्र नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की अपनी विशिष्ट रूढ़िगत परंपराएं, रीति-रिवाज और पारंपरिक सामाजिक व्यवस्थाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कई विवादों का समाधान आपसी सहमति और परंपरागत व्यवस्था के माध्यम से किया जाता है। ऐसे में कानून बनाने से पहले इन व्यवस्थाओं और संवैधानिक अधिकारों को ध्यान में रखना आवश्यक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर प्रदेश की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विविधता की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। नाग ने कहा कि आदिवासी समाज की पहचान, परंपराओं और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए तथा किसी भी कानून के कारण उनकी पारंपरिक व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी ने मांग की कि आदिवासी समाज और मूल निवासी समुदायों की विशिष्ट परंपराओं को पूरा संरक्षण दिया जाए। नरेन्द्र नाग ने स्पष्ट किया कि पार्टी छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने के पक्ष में नहीं है और इस मुद्दे पर सामाजिक सद्भाव तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन