Ghansyam Sharma / Sat, Aug 1, 2026 / Post views : 3
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोण्डागांव में सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 107 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। इस दौरान विद्यालय में 10 नए कंप्यूटरों का भी शुभारंभ किया गया।
विधायक लता उसेंडी ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा देना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को कम करना है।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल के लिए भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक, पालक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन