Ghansyam Sharma / Sat, Aug 1, 2026 / Post views : 26
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय विश्रामपुरी में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री गायत्री साय एवं तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल की अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमती सौम्या राय के निर्देशन में हुआ।
कार्यक्रम में श्रीमती लैला मरकाम ने छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध, शिक्षा का अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं महिला-बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, सुरक्षित-असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान तथा किसी भी तरह के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के अभिभावक, शिक्षक अथवा संबंधित अधिकारी को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
छात्राओं को आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देने के साथ सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन दिया गया। छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मविश्वासी रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती संध्या ध्रुव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन