Ghansyam Sharma / Sat, Aug 1, 2026 / Post views : 51
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी कोण्डागांव ने बिजली दरों में वृद्धि और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता आयोजित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष ने कहा कि बढ़ी हुई बिजली दरों और स्मार्ट मीटर से आम उपभोक्ताओं, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
उन्होंने प्रदेश सरकार से बिजली दरों में की गई वृद्धि वापस लेने और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की। साथ ही पूर्व कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग करते हुए कहा कि इससे महंगाई के दौर में आम लोगों को राहत मिलेगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि घोष ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के विरोध में जिले के गांवों एवं वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आम नागरिकों से हस्ताक्षर एवं सहमति पत्र भरवाकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
कांग्रेस ने बिजली दर वृद्धि वापस लेने, स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया रोकने तथा 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना फिर शुरू करने की मांग की।
प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव शकूर खान, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम बैध, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन, शहर उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, शहर महामंत्री सनी चोपड़ा, किशोर ध्रुव, अजय नथानिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन