Ghansyam Sharma / Sat, Aug 1, 2026 / Post views : 49
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती के लिए चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। काउंसिलिंग के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की भूमिका सीधे आम लोगों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी है। इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थी पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा जिले के लोगों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।
काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच की। प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर राजेंद्र कौशिक, नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन