Ghansyam Sharma / Sat, Aug 1, 2026 / Post views : 4
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में नाबालिग छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा एवं एसडीओपी रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल तहसीलपारा, स्वामी आत्मानंद स्कूल जामकोटपारा, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तथा चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल कोण्डागांव के छात्र-छात्राओं को हेलमेट पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस मोटरसाइकिल या स्कूटी चलाना कानूनन अपराध है। नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत अभिभावकों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
यातायात पुलिस ने विद्यालय प्रबंधन से नाबालिग विद्यार्थियों को वाहन नहीं चलाने के लिए प्रेरित करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की अपील की। पुलिस ने बताया कि जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन