Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (पुनमदास मानिकपुरी)
जिले के ग्राम पल्ली में 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 8 से 10 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें सामाजिक समरसता, सद्भावना और जनजागरण के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
माताजी जन्म शताब्दी वर्ष और अखण्ड ज्योति शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव ने भाग लिया और उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। उन्होंने सामाजिक एकता, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश प्रसारित होगा।
इस आयोजन में पल्ली राम मरकाम,देवजी राम ,नंद लाल राठौर,दशरथ मरकाम सहित ग्रामवासी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अंतिम दिवस सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन