Ghansyam Sharma / Sun, Nov 15, 2026 / Post views : 10
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में फरसगांव में संयुक्त टीम ने एक गोदाम में दबिश देकर 30 बोरी धान जब्त किया है। जब्त धान का वजन 12 क्विंटल और अनुमानित बाजार मूल्य 24 हजार रुपये बताया गया है।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम फरसगांव दिलीप कुमार उइके के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। जांच के दौरान फरसगांव निवासी बलि राम कोर्राम के गोदाम में धान का अवैध भंडारण पाए जाने पर टीम ने धान जब्त कर नियमानुसार जब्ती पंचनामा तैयार किया। इसके बाद धान की सुपुर्दगी की कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच एवं निगरानी लगातार जारी रहेगी।
सवाल यह है कि धान खरीदी शुरू होने के साथ ही जिले में अवैध भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की निगरानी कितनी प्रभावी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन