Ghansyam Sharma / Sun, Nov 15, 2026 / Post views : 32
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत उत्साह के साथ हुई। खरीदी के पहले दिन जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में कुल 4,081 क्विंटल से अधिक धान का उपार्जन किया गया। पहले ही दिन किसानों ने बड़ी संख्या में उपार्जन केंद्रों पहुंचकर अपनी उपज का विक्रय किया।
खाद्य अधिकारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन जिले के गम्हरी उपार्जन केंद्र में सर्वाधिक 479 क्विंटल धान की खरीदी हुई। वहीं बांसकोट केंद्र में 452 क्विंटल, बफना में 370 क्विंटल, गिरोला में 255 क्विंटल और बड़े कनेरा केंद्र में 226.80 क्विंटल धान का उपार्जन किया गया।
धान खरीदी को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, आर्द्रतामापी यंत्र सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शासन के निर्देशानुसार किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खरीदी प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
वहीं समितियों के माध्यम से किसानों को कृषक उन्नति योजना की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पहले दिन हुई खरीदी से जिले में धान खरीदी अभियान की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में उपार्जन केंद्रों में खरीदी का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन