Ghansyam Sharma / Wed, Jul 17, 2024 / Post views : 149
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
17 जुलाई 2024 को जिला गढ़चिरौली के थाना झारावंडी क्षेत्रांतर्गत छिंदभट्टी व पीव्ही 82 के मध्य जंगल में जिला कांकेर थाना बांदे के सीमावर्ती क्षेत्र में लगभग 1:30 से 2: 00 बजे के बीच सी-60 महाराष्ट्र पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सी-60 महाराष्ट्र पुलिस पार्टी के उप निरीक्षक सतीश पाटील को बांये कंधे में गोली लगी है lमुठभेड़ में घायल उप निरीक्षक सतीश पाटील को लेकर थाना बांद से हेलीकॉप्टर गढ़चिरौली के लिए 4:07 बजे भेजा गया हैं वही इलाके की सर्चिंग में अब तक 12 माओवादियों के शव बरामद हुए हैं साथ ही
3 AK47, 2 INSAS, 1 कार्बाइन, 1 SLR समेत 7 ऑटोमोटिव हथियार बरामद किए गए हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने X में वीडियों पोस्ट कर 12 माओवादियों की मारे जाने की जानकारी दी वही जवानो को बधाई दी साथ ही जवानो को 51 लाख इनाम देने की बात कही हैं।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन