Ghansyam Sharma / Wed, May 13, 2026 / Post views : 65
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश तथा कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराना रहा।
अभियान के तहत जिला मुख्यालय के विभिन्न आइसक्रीम पार्लर एवं दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, फ्रीजर को स्वच्छ रखने एवं निर्धारित तापमान बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही आइसक्रीम की एक्सपायरी नियमित जांचने, खाद्य पंजीयन प्रदर्शित करने तथा कालातीत खाद्य पदार्थों को अलग सुरक्षित रखने कहा गया। अधिकारियों ने खरीदी बिल, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड एवं कर्मचारियों के मेडिकल जांच रिकॉर्ड व्यवस्थित संधारित रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन