Ghansyam Sharma / Tue, Sep 12, 2023 / Post views : 158
मरार समाज के युवाओं ने जताया कांग्रेस पर भरोशा
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री छ्ग शासन मोहन मरकाम के कार्यों एवं कांग्रेस पार्टी कि रीती नीति से प्रभावित होकर ग्राम संबलपुर के 16 ग्रामीणों एवं भाजपा समर्थको ने मोहन मरकाम के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश। नव प्रवेशी कांग्रेसियों ने कहा हम कोण्डागांव विधानसभा क्षेत्र मे ज़ब से मोहन मरकाम को विधायक के रूप मे देख रहे हैँ कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के हर गॉव का विकास हुआ है हमारे संबलपुर गॉव मे ही लगभग 15 करोड़ से अधिक के राशि से निर्माण कार्य हुआ है और भी विकास कार्य सतत जारी है साथ ही छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस सरकार स्थापित होने के बाद से कोंडागांव शहर और ग्रामीण क्षेत्रों मे गुंडागर्दी जुआ सट्टा पूर्ण रूप से बंद हो गया है रामायण मंडली से जुड़े कई नवप्रवेशियो ने कहा कि गाय और भगवान श्रीराम के नाम पर भाजपा सिर्फ राजनीति करते आ रही है वही कांग्रेस ने नरवा गुरवा घरवा बारी राम वनपथ गमन और गोठान के निर्माण के माध्यम से कार्य को फलीभूत करने के बेहतरीन कार्य किया है हम लोगो ने कोंडागांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक एवं केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम जी के समक्ष उनके कोंडागांव स्थित कार्यालय पहुंच कांग्रेस पार्टी कि सदस्यता ग्रहण किया है।ज्ञात हो कि नवप्रवेशी सभी युवा मरार पटेल समाज से हैँ।कोंडागांव विधानसभा मे पुनः कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं छत्तीसगढ़ मे पुनः कांग्रेस सरकार बनाने के लिए पुरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे नव प्रवेशी कांग्रेसियो मे सोहेन्द्र मेघ खीरसागर पटेल टिकेश्वर पटेल खेलचंद्र हिरद पटेल चुपके पटेल लखीराम पटेल युमूलाल पटेल मिश्रा पटेल हेमलाल भुनेश्वर मोहन पटेल योगेश लिकेश पटेल रिंकू पटेल चिकनु पटेल शामिल हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन