Ghansyam Sharma / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 57
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत का बुधवार शाम कोंडागांव पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन मरकाम के नेतृत्व में रायपुर नाका से बाइक रैली निकाली गई। मांदरी बाजा, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत का स्वागत किया।
सुखदेव भगत खुली जीप में सवार होकर बाइक रैली में शामिल हुए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गजमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगत ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ती रहेगी। उन्होंने बस्तर में बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि संकट के समय प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके बाद भगत ने सर्किट हाउस में कांग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी दिनों में संगठन को मजबूत करने को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन