Ghansyam Sharma / Wed, Oct 7, 2026 / Post views : 60
रायपुर । पत्रिका लुक
वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से खो-खो पारा स्थित पंकज गार्डन में उनकी प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
समारोह में स्वर्गीय पंकज शर्मा के जीवन और पत्रकारिता यात्रा पर आधारित करीब एक घंटे की डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें उनके देश-विदेश में किए गए कार्यों, लेखन शैली, संवाद क्षमता और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को याद किया गया।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंकज शर्मा ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और मिशन के रूप में जिया। उनकी पत्रकारिता आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने रायपुर की पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विधायक अनुज शर्मा ने पंकज उद्यान का नाम “पत्रकार पंकज शर्मा उद्यान” करने, खो-खो पारा स्थित स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने तथा युवा पत्रकार राज्य अलंकरण शुरू करने का प्रस्ताव रखा। पत्रकारिता विश्वविद्यालय की किसी प्रमुख इमारत का नाम भी पंकज शर्मा के नाम पर रखने का सुझाव दिया गया। अतिथियों ने प्रस्तावों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन