Ghansyam Sharma / Wed, Oct 7, 2026 / Post views : 16
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा बुधवार को कोण्डागांव में ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत एनसीसी मैदान से हुई, जो गांधी चौक होते हुए गुंडाधुर विद्यालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम में कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिला अध्यक्ष सेवक राम नेताम, मनोज जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली गई।
इस दौरान ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत 13 विभिन्न सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन