Mon, 19 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: जिले के 22 हजार 744 किसानों को मिली 25 करोड़ 98 लाख रुपए धान का बोनस राशि

Ghansyam Sharma / Mon, Dec 25, 2023 / Post views : 142

Share:



कोण्डागांव। पत्रिका लुक

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर आज कोंडागांव जिले के 22 हजार 744 किसानों को 25 करोड़ 98 लाख रुपए की धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के बेंद्री ग्राम में आयोजित आमसभा कार्यक्रम से किसानों को 2014-15 और 2015-16 के लंबित धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि का भुगतान बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरण के माध्यम से किया। इसके तहत जिले के 22 हजार 744 किसानों को 25 करोड़ 98 लाख रुपए का भुगतान किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार द्वारा अपने चुनावी घोषणा को पूरा करते हुए किसानों को यह सौगात दी। कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में इस अवसर पर व्यापक तैयारियां करते हुए पूरे जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के साथ ही सभी समितियों में इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी और इस अवसर पर किसानों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में इसके सीधे प्रसारण के दौरान उपस्थित स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी ने धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि मिलने पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर यह भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर क्षेत्र के विकास को गति दी। हमारे दल के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार हमारी सरकार ने केबिनेट की पहली बैठक में ही किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि के भुगतान का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। सिंचाई सुविधाओं में वृद्धि, सोलर पंपों की स्थापना से लेकर अब ड्रोन तकनीक को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि किसानों का कार्य आसान हो। उन्होंने किसानों के विकास हेतु कार्य योजना तैयार करने के लिए किसानों के साथ चर्चा हेतु शीघ्र बैठक आयोजित करने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष सतीश सोनी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित राजस्व, कृषि, खाद्य, विपणन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
घनश्याम पटेल लगवाएंगे ड्रिप और तुलाराम करवाएंगे नलकूप खनन
धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि मिलने पर किसानों में खुशी दिखी। संबलपुर के किसान घनश्याम पटेल ने कहा कि उनके पास लगभग दस एकड़ कृषि भूमि है और वे अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए खेतों में ड्रिप सिस्टम लगाने की योजना बनाई थी, जो पैसों के अभाव में पूरी नहीं हो रही थी। अब धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि मिलने पर अपने खेत में ड्रिप लगाने की योजना को पूरी करते हुए प्रगतिशील कृषि की ओर कदम बढ़ाएंगे और अपनी आमदनी में वृद्धि करेंगे।
घोड़ागांव के निकट माकड़ी के किसान तुलाराम पांडे ने कहा कि उन्होंने अपने खेत में सिंचाई के लिए नलकूप खनन करना चाहते थे, लेकिन असफल रहे। अब किसान प्रोत्साहन की राशि मिलने पर वे नलकूप खनन करवा पाएंगे। इसी गांव के कमलूराम राठौर ने कहा कि वे धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि से मक्के की खेती करेंगे और अपनी आय बढ़ाएंगे। बनियागांव के किसान मनीराम साहू ने कहा कि वे किसानी के साथ बर्तनों का व्यवसाय करते हैं और अपने इस व्यवसाय की वृद्धि के लिए उन्हें एक मोटर साइकल की जरूरत हो रही है। अब धान उत्पादन प्रोत्साहन राशि मिलने पर उनका मोटर साइकल खरीदने का कार्य आसान हो जाएगा।

देखें वीडियो---

https://youtu.be/rZxf-YNxarY?feature=shared

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement