Ghansyam Sharma / Fri, May 8, 2026 / Post views : 55
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
सुशासन तिहार के अंतर्गत केशकाल विकासखंड के ग्राम बहीगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 24 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इसके अलावा श्रम पंजीयन कार्ड, डिजिटल किसान किताब, बी-1, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, केसीसी कार्ड, कृषि सामग्री एवं पौधों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन