Ghansyam Sharma / Tue, Sep 19, 2023 / Post views : 157
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव स्थित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के 25 बच्चे अचानक बीमार हुए , बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वायरल फीवर होने की जानकारी सामने आई है, फिलहाल चार बच्चे अस्पताल में एडमिट है। छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चे सोमवार से अचानक बीमार होने लगे ,सोमवार शाम को दो बच्चों को दर्द होने लगा था और दोनो तबीयत बिगड़ी ,बच्चों के बीमार होने का सिलसिला जारी रहा,सुबह होते-होते बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 25 हो गई, छात्रावास कर्मचारियों ने उपचार के लिए सभी बच्चों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर बच्चों का उपचार जारी है, पीड़ित बच्चों ने सिर दर्द बुखार सीने में दर्द और उल्टी होने की बात कही ,फिलहाल अस्पताल में पीड़ित छात्रों का जांच जारी है। आर सी ठाकुर प्रभारी रवींद्रनाथ टैगोर चिकित्सालय ने बताया कि बच्चों को वायरल फीवर था, छात्रावास के 25 बच्चों को उपचार के लिए लाए थे , चार बच्चे अभी एडमिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन