Ghansyam Sharma / Fri, Feb 20, 2026 / Post views : 193
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
जिला कोंडागांव के थाना धनोरा पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.02.2026 को ग्राम पंचायत जामगांव स्थित मड़ई मेला में खुड-खुडिया नामक जुआ खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी। घेराबंदी के दौरान जुआ खिलाते हुए तीन आरोपियों—राकेश मंडावी, रतू राम नाग एवं रतन नाग—को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ जुआरी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए।
आरोपियों के कब्जे से तीन छोटे प्लास्टिक बाल्टी, लकड़ी से बनी गोटी, 1 से 6 अंक लिखा पोस्टर एवं ₹2000 नगद बरामद कर विधिवत जप्ती की गई। पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा के निर्देशानुसार गठित टीम ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिला कोंडागांव में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन