Ghansyam Sharma / Mon, May 29, 2023 / Post views : 148
दुःखद समाचार
साल बीज संग्रहण करने जंगल गए था परिवार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव जिला के विकासखंड माकड़ी के बेलगांव किकाड़ीबेड़ा जंगल से एक मासूम बच्ची को दुःखद मौत की खबर सामने आई हैं।
बताया जा रहा है कि साल बीज संग्रहन करने परिवार के साथ जंगल गई 3 वर्षीय मासूम बच्ची के ऊपर पेड़ गिरा। पेड़ के नीचे दबने से 3 वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। उक्त
घटना के संबंध में मकड़ी थाना प्रभारी सोहन सिंह सोढ़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना 28 मई की है, बेलगांव किकाड़ीबेड़ा निवासी तुलाराम मंडावी अपनी पत्नी सियाबती और 3 वर्षीय बेटी चांदनी के साथ घर के ही पास स्थित जंगल में साल बीज संग्रहण करने गए थे। अचानक तेज हवा चलने से चांदनी के ऊपर साल का बड़ा वृक्ष आकर गिर गया। इससे उसकी बेटी चांदनी पेड़ के नीचे दब गई जिसको सिर पर गंभीर चोटें आई। किसी तरह से तुलाराम ने अपनी बेटी चांदनी को पेड़ के नीचे से निकालकर माकड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन