Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 200
दुःखद समाचार
बस्तर। पत्रिका लुक
लोहंडीगुड़ा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में 37 ग्रामीण घायल हो गए, जबकि दो लोगों की मौके पर ही मौत की खबर आ रही गई। जानकारी के अनुसार, सिरिसगुड़ा के ग्रामीण पिकअप वाहन में सवार होकर ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घोटिया चौकी अंतर्गत ढाबामारी के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्रथम दृष्टया वाहन की तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। क्षेत्र में घटना के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सोत्र-khirendra yadav
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन