Ghansyam Sharma / Fri, May 8, 2026 / Post views : 56
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
करीब 29 करोड़ 08 लाख रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का उन्नयन किया जाएगा। परियोजना के तहत सड़क सुदृढ़ीकरण के साथ आवश्यक पुल-पुलियों का निर्माण भी होगा, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा।
यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और व्यापारी बड़ी संख्या में आवागमन करते हैं। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी।
इस परियोजना से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी, यात्रा समय कम होगा तथा व्यापारिक और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन