Ghansyam Sharma / Mon, May 12, 2025 / Post views : 185
तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे ग्रामीण, 4 घायल एक गम्भीर घायल को रायपुर रेफर
कवर्धा। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र अंतर्गत थूहापानी जंगल में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घायलों से मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की और उनके इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
वन विभाग की अपील
वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि वे तेंदूपत्ता या किसी भी अन्य वनोपज के संग्रहण के दौरान जंगलों में अकेले न जाएं और हमेशा समूह में रहें। विभाग ने यह भी कहा है कि किसी भी प्रकार की वन्यजीव गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन