Ghansyam Sharma / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 356
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पलारी बायपास रोड पर शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां ओडिशा से कोंडागांव आ रही कार को जगदलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती, गर्भवती महिला, दो नाबालिग बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे में युवती को गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन