Ghansyam Sharma / Fri, Jan 19, 2024 / Post views : 150
अवैध धान परिवहन पर रखी जा रही कड़ी निगरानी
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
बुधवार शाम राजस्व अमले द्वारा निगरानी के दौरान मिरमिण्डा में ओड़िसा राज्य से उमरगांव पिकअप द्वारा परिवहन किये जा रहे 60 कट्टा (24 क्विंटल) अवैध धान को पिकअप सहित जप्त किया गया। इस संबंध में तहसीलदार माकड़ी मनोज रावटे ने बताया कि कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में धान उपार्जन को देखते हुए अवैध रूप से धान के परिवहन पर सक्त निगरानी रखी जा रही है साथ ही जिले की सीमा पर उड़ीसा राज्य की सीमा पर विशेष तौर पर निगरानी की जा रही है। इसके तहत बुधवार को तहसीलदार सहित राजस्व अमले द्वारा मिरमिण्डा में सीमा पर निगरानी के दौरान उड़िसा राज्य के नवरंगपुर जिले से कोण्डागांव जिले के ग्राम उमरगांव ले जाते हुए पिकअप सीजी 28 पी 2808 पर परिवहन हो रहे 60 कट्टा अवैध धान को जप्त कर उसका जप्तीनामा तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन को धान सहित जप्त कर माकड़ी धाने में रखा गया है। इस कार्यवाही में तहसीलदार मनोज कुमार रावटे सहित पटवारी पुनीत शोरी, वनरक्षक विजय कुमार पमार, कोटवार, पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन