Ghansyam Sharma / Tue, Apr 1, 2025 / Post views : 160
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का 7वाँ चरण प्रारंभ अतिथियों के द्वारा भारतमाता के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा एवं जिला अध्यक्ष सूरज कुमार यादव ने बताया कि युवाओं को भारतीय सेना, अग्नीवीर योजना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम के 7वें चरण का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम 30 मार्च 2025 से विकासनगर स्टेडियम, कोण्डागाँव में आयोजित किया गया। जहाँ प्रशिक्षित पूर्व सैनिकों द्वारा युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी एवं अन्य आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना और उनकी भर्ती की संभावनाओं को मजबूत करना है। कार्यक्रम के शुभारंभ के।दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, कोण्डागाँव पदाधिकारी व भूतपूर्व सैनिक सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी युवा उपस्थित थे।
प्रशिक्षण का स्वरूप शारीरिक प्रशिक्षण: दौड़, कसरत, पुश-अप्स, चिन-अप्स और सहनशक्ति बढ़ाने की गतिविधियाँ।
लिखित परीक्षा तैयारी: गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और अंग्रेज़ी पर विशेष फोकस। मॉक टेस्ट एवं इंटरव्यू गाइडेंस: परीक्षा पैटर्न को समझने और इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए विशेष कक्षाएँ। अनुशासन एवं प्रेरणादायी सत्र: पूर्व सैनिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा प्रेरणादायक मार्गदर्शन। 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण अन्य उच्च शिक्षा में उत्तीण युवा, जो सेना, अग्नीवीर या अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होना चाहते हैं। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने युवाओं से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना पंजीयन कर प्रशिक्षण का हिस्सा बन सकते हैं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर ध्रुव, सह सचिव रवि ठाकुर, केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष आसमन मंडावी, बड़ेराजपुर ब्लॉक अध्यक्ष रूपम राम मरकाम, पूर्व सैनिक हीरासिंह कोर्राम, सेवारत सैनिक डोनेंद्र कुमार, सेवारत सैनिक घिना नेताम, अधिवक्ता दीपक ठाकुर, माधव लाल सोनी, छनेद्र पाणिग्रही, पवन सोनी, हीरालाल तालुकदार, श्रीमती केकती बर्मन और सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन