Ghansyam Sharma / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 147
सड़क हादसे में एक शिक्षक व बस चालक की मौत, 4 बच्चे गम्भीर रूप से घायल
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे 30 में भीषण सड़क हादसा, हादसा में एक शिक्षक व बस चालक की मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही 4 बच्चे गम्भीर रूप से घायल जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर
रेफर किया गया । जानकारी के अनुसार मिडिल स्कूल केवंट टोला जिला मोहलामानपुर के 50 स्कूली बच्चों को भ्रमण के लिए तीर्थगढ़, चित्रकूट दंतेवाड़ा बारसूर से भ्रमण कर वापसी के दौरान एनएच 30 कोण्डागांव के चिखलपुटी नया बस स्टैंड बस ओर ट्रक की टक्कर में एक शिक्षक व बस चालक की हुई मौत। वही 12 बच्चों को घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल चल रहा है । वही 4 बच्चों की गम्भीर बताई जा रही प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन