Ghansyam Sharma / Sun, May 11, 2025 / Post views : 145
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव ज़िले में नेशनल हाइवे-30 पर रविवार शाम लगभग 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर दूधगांव के पास हुआ। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ओर पलट गई। कार में सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है । वही मृतक की पहचान आदि अवस्थी पिता शेखर अवस्थी बनियागांव निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन