Ghansyam Sharma / Sun, Apr 10, 2022 / Post views : 145
कोंडागांव पत्रिका लुक।
राम नवमी के अवसर पर नगर में स्थित राम मंदिर से निकली भव्य राम जी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए राम मंदिर में समाप्त हुई । भगवान राम जी की शोभायात्रा में शामिल भक्तों के हाथों में भगवा ध्वज और जय श्रीराम के उद्घोष गुंजायमान होते रहे। शोभायात्रा में बड़ी तादाद में नगर के राम भक्त शामिल हुए। इस अवसर पर राम मंदिर के सामने भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। राम नवमी के शोभायात्रा में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी शामिल हुई ओर सभी को राम नवमी की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस प्रशासन के जवान बड़ी तादात में नगर में तैनात रहे ताकि कोई अप्रिय घटना ने हो।
देखें वीडियो---
पत्रिका लुक यूट्यूब चैनल ,पत्रिका लुक वेब पोर्टल के लिए समाचार , विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9406183725, 9340389154 9165961853,
ईमेल-patrikalook@gmail.com
शेयर करें सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन