Ghansyam Sharma / Fri, May 15, 2026 / Post views : 62
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( विजय साहू)
साहू समाज बस्तर संभाग द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे “प्रथम तेलीन सत्ती माता महोत्सव एवं सामाजिक समागम” को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है। 20 मई 2026, बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड, केशकाल में आयोजित होने वाले इस भव्य आयोजन में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से हजारों समाजजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
साहू संघ जिला कोण्डागांव के जिलाध्यक्ष राजेश मयाराम साहू ने बताया कि तेलीन सत्ती माता महोत्सव केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को संगठित और जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस सामाजिक समागम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सामाजिक समागम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, वरिष्ठजनों का सम्मान तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने समाज के सभी सजातीय भाई-बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन