Ghansyam Sharma / Fri, Jan 10, 2025 / Post views : 151
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
आदेश्वर पब्लिक स्कूल कोंडागांव में पड़ने वाला छात्र प्रियांशु कोर्राम 16 वर्ष निवासी गोलावंड गुरुवार शाम को बाथरूम में आत्महत्या कर लिया। कक्षा दसवीं में पड़ने वाला छात्र प्रियांशु कोर्राम गुरुवार शाम को कोंडागांव बंधापारा स्थित घर में पहुंचा और बाथरूम में स्कूल ड्रेस पहने हुए फांसी के फंदे पर झूल गया।स्वजनों ने बताया प्रियांशु आदेश्वर पब्लिक स्कूल के छात्रवास में रहता था,वहीं रहकर स्कूल के बस से स्कूल जाता था। गुरुवार शाम को अचानक कोंडागांव बंधापारा स्थित घर पहुंचा जहां भतीजी थी । भतीजी से खाना मांगा, खाना नहीं रहने से भतीजी मेगी बनाकर दी उसे खाया और कपड़ा धोने के बहाने बाथरूम में घुसकर आत्महत्या कर लिया, देर तक बाहर नहीं निकलने से भतीजी जब देखने पहुंची तो वह फंदे में लटक रहता। मेरे को फोन करने से घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर बाहर निकाले । वह स्कूल ड्रेस पहना हुआ था । छात्रावास प्रबंधन का दावा है गुरुवार को वह स्कूल गया हुआ था,स्कूल से छात्रावास वापसी के दौरान 4 बजे स्कूल बस से घर जाने के नाम से उतर गया,बच्चा शांत व पढ़ाई में होशियार था, कोंडागांव पुलिस के मुताबिक प्रियांशु कोराम 15 वर्ष ने आत्महत्या कर ली है। जो कोंडागांव आदेश्वर पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं में पढ़ाई कर रहा था।पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन