Ghansyam Sharma / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 150
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पांचवी आठवीं बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया,जिसमें एक शिक्षक एक ही समय दो स्थानों पर कार्य करते पाया। स्कूल के प्राचार्य जहां शिक्षक को समय स्कूल में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कराने का दावा कर रहे वही जारी विभागीय तस्वीरों में शिक्षक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण में पहुंच रहा।
निरक्षण की तस्वीर आई सामने
चिकलपुटी सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे निरीक्षण दल की शुक्रवार को ली गई एक तस्वीर सामने आई। जिसमें निरीक्षण दल में शामिल अधिकारियों के साथ अखिलेश गायधने नामक शिक्षक भी शामिल है। जबकि गखिलेश गायधने नामक शिक्षक को उसी समय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तहसीलपारा में उपस्थित होकर अध्यापन कार्य कराने का दावा स्कूल के प्राचार्य कर रहे।
अखिलेश गायधने शिक्षक ने क्या कहां
शिक्षक अखिलेश गायधने ने खुद तहसील पारा स्कूल में कार्यरत होने का दावा किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी और बी आर सी द्वारा कार्य में निरीक्षण में सहयोग करने की बात कहने पर अधिकारी के साथ में जाने का दावा किया साथ ही उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही।
क्या कहते हैं पी.एस. डेनियल प्राचार्य
पी एस. डेनियल प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय तहसीलपारा ने दावा किया अखिलेश गायधने शिक्षक स्कूल में प्रतिदिन आकर अध्यापन कार्य करा रहे।उन्होंने शिक्षक का स्कूल की उपस्थिति पंजी पर रेगुलर हस्ताक्षर होना भी बताया ।
क्या कहते हैं खंड शिक्षा अधिकारी
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार दुबे ने आधिकारिक तौर पर अखिलेश गायधने शिक्षक के निरीक्षण दल में शामिल नहीं होने की पुष्टि की। उन्होंने पांचवीं आठवीं की परीक्षाएं विकास खंड में चलने की बात कही और निरीक्षण के लिए सात लोगों की टीम गठित होना बताया। जिसमें इरशाद अंसारी,श्रीमती देशबती कश्यप,मालती ध्रुव, अशोक कुमार साहू,रोशन सहारे, डी.एस .पोटाई, बी. जान का नाम शामिल होना बताया हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन