Ghansyam Sharma / Sun, Jan 14, 2024 / Post views : 147
धान में 170 क्विंटल और पिकअप में 24 क्विंटल धान बरामद
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
समर्थम मूल्य पर धान खरीदी कार्यक्रम का लाभ वास्तविक किसानों को प्रदायगी सुनिश्चित करने के लिए कोंडागांव जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत के नेतृत्व में धान के अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कोंडागांव जिले में धान का अवैध परिवहन करते हुए दो वाहनों को पकड़ा गया। धान के अवैध परिवहन को रोकने की कार्यवाही में माकड़ी के तहसीलदार मनोज रावटे द्वारा 24 क्विंटल धान से भरी एक पिकअप को शनिवार को सुबह माकड़ी तहसील के हीरापुर सिवनी मुख्यमार्ग में पकड़ा गया, वहीं कोंडागांव अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम द्वारा देर रात को 170 क्विंटल धान से भरी एक ट्रक को डोंगरीगुड़ा-उमरकोट मुख्यमार्ग में पकड़ा गया। इस मामले में 60 कट्टे में भरे 24 क्विंटल धान के साथ पिकअप क्रमांक सीजी 17 केके 1742 को अनंतपुर थाना और 400 कट्टे में भरे 170 क्विंटल धान सहित ट्रक क्रमांक सीजी 27 जी 0130 को कोंडागांव थाना के सुपुर्द किया गया है।
सोत्र-prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन