Ghansyam Sharma / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 182
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
बड़ेडोंगर (लाटापारा)। क्षेत्र की जर्जर और बदहाल सड़कों को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुकू नाग के नेतृत्व में कल 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को बड़ेडोंगर बस स्टैंड चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
पार्टी का कहना है कि बड़ेडोंगर चौक से धनोरा तक की सड़क लंबे समय से टूट-फूट की स्थिति में है, जिससे ग्रामीणों, स्कूली बच्चों, मरीज़ों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी बार-बार शिकायतों के बावजूद सुधार कार्य नहीं कर रहे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी आंदोलन की राह पर है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन