Ghansyam Sharma / Tue, Nov 4, 2025 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज कोंडागांव के एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार पर जनता की परेशानी की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
जिला अध्यक्ष सुकू राम नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ बिजली सरप्लस राज्य होने के बावजूद जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। सरकार निजी उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली वितरण कंपनी की लागत कम की जाए और गलत आंकड़े पेश कर जनता को गुमराह न किया जाए। “पानी, कोयला और जमीन सब हमारा, फिर बिजली दरें इतनी ऊंची क्यों?” उन्होंने सवाल किया।
वहीं प्रदेश संयुक्त सचिव जुगल किशोर बोध ने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों ने जनता को बिजली बिलों के नाम पर ठगा है। कांग्रेस ने ‘बिजली बिल हाफ’ योजना लाकर दरें बढ़ाईं और भाजपा ने स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर बोझ बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस जनविरोधी नीति का पुरजोर विरोध करती है।
धरना प्रदर्शन में जिला आरटीआई अध्यक्ष रमाशंकर पांडे, सोशल मीडिया अध्यक्ष विजय कुमार प्रधान, मीडिया प्रभारी संतोष नाग, संगठन मंत्री सोनसाय नेताम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सन्नोबाई कोर्राम सहित जिले व ब्लॉकों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
देखें वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन