Ghansyam Sharma / Sun, May 28, 2023 / Post views : 148
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
परिवार न्यायालय में सुरक्षा गार्ड के रूप में पदस्थ जितेंद्र पटेल ने आज सुबह 9:30 से 10:00 के बीच परिवार न्यायालय परिसर में स्वयं के राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर
एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार समेत कोंडागांव पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद यादव एवं RI आर आई मनीष राजपूत व पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे। एसडीओपी निमितेश सिंह परिहार से मिली जानकारी अनुसार पुलिस आरक्षक जितेंद्र पटेल परिवार न्यायालय में गार्ड के रूप में पदस्थ था। सुबह ड्यूटी पर आने के पश्चात 9:30 से 10:00 के बीच में उसने स्वयं को अपने ही
राइफल से गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एसडीओपी परिहार ने बताया कि घटना पश्चात तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन