Ghansyam Sharma / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 183
अपडेट
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव में एसीबी की बड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार सुबह व्यवसायी कोणार्क जैन के आवास में छापेमारी के बाद अब जाँच दल उनके चोपड़ा मेटल प्रतिष्ठान पहुँचा है। ओर टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला खुलवाया और अंदर दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।
सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई वर्ष 2019–20 के डीएमएफ सप्लाई घोटाले से जुड़ी हुई है, जिसमें अनियमितताओं और वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। एसीबी टीम लगभग दो घंटे से विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर रही है, हालांकि अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है और शहर में इस कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ तेज हो गई हैं। एसीबी का यह छापा जिले की सबसे बड़ी जांच कार्रवाई में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन