Ghansyam Sharma / Sun, Nov 23, 2025 / Post views : 168
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय कोण्डागांव के सरगीपाल रोड में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज सुबह रेड की कार्रवाई शुरू की। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई कोणार्क जैन के निवास पर जारी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वर्ष 2019–20 में डीएमएफ सप्लाई मामले से संबंधित जांच के तहत यह छापा मारा गया है।
करीब दो घंटे से एसीबी टीम दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। हालांकि, अब तक किसी भी अधिकारी द्वारा कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन