Ghansyam Sharma / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 186
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
फरसगांव थाना पुलिस ने नाबालिक पीड़िता से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने 6 अप्रैल 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी आनंद मंडावी (20) ने 1 अप्रैल को मेले में पीड़िता को बहला-फुसलाकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन और एसडीओपी अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी चंद्रशेखर श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं पोक्सो एक्ट की धाराएं पंजीबद्ध की गई हैं। कोंडागांव पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन