Ghansyam Sharma / Sat, Dec 28, 2024 / Post views : 148
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने आज बिलासपुर जिले का दौरा कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।मनोज कुमार पिंगुआ ने धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखने कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। गनियारी में नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री में महिलाओं के सिलाई के कार्य को सराहा। उन्होंने इस अवसर पर दीदियों द्वारा तैयार किए जैकेट की खरीदी कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने सकरी थाने का भी मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
सोत्र-dprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन