Ghansyam Sharma / Wed, Dec 4, 2024 / Post views : 155
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
जिले के फरसगांव तहसील अंतर्गत पूर्वी बोरगांव में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया गया । बिना सूचना के अतिक्रमण पर हुए कार्यवाही को देखकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अतिक्रमण स्थल पर एकत्रित हो गए और ग्रामीण और अधिकारियो के बीच काफी नोक झोक देखने को मिली । अतिक्रमणकारियों ग्रामीण का
आरोप है कि उसके द्वारा उक्त भूमि पर विगत 20 से 22 वर्षों से कब्जा किया हुआ है। और अभी 4 वर्ष पूर्व ही बोरगांव में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापित की गई है । जबकि इसका फरसगांव तहसील में प्रकरण चल रहा है । आज सुबह जब घर पर घर के बड़े व्यक्ति नही थे तब राजस्व की टीम द्वारा जेसीबी से निर्माणाधीन मकान को तोड़ दिया गया वहीं फरसगांव एसडीएम ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के आवंटित 25 एकड़ के भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर नियम अनुसार अतिक्रमण को हटाया गया है । वही कार्यवाही को लेकर ग्रामीण में नाराजगी देखने को मिली और ग्रामीण इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कहते नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन