Ghansyam Sharma / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 179
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( नरेंद्र सेठिया)
जिले में इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्रीमती नूपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार पूरे जिले में धान के अवैध परिवहन, भंडारण और बिक्री पर निगरानी बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में केशकाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम ने 65 बोरी अवैध धान जब्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक वाहन में बिना दस्तावेज के 65 बोरी धान परिवहन करते पाया गया। मौके पर जांच के बाद मंडी अधिनियम के तहत धान को जब्त कर आगे की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत उपार्जन केंद्रों में ही धान की बिक्री करें और किसी भी तरह के लालच या भ्रामक प्रचार से बचें।
धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही यह कार्रवाई प्रशासन की सख्त मंशा को दर्शाती है कि इस बार धान खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन