Ghansyam Sharma / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 25
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
पुसपाल क्षेत्र, जो लंबे समय तक माओवाद से प्रभावित रहा, अब शांति बहाली के बाद पर्यटन विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सरकार के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे पर्यटन की संभावनाएं फिर से साकार हो रही हैं।
इसी कड़ी में वन मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम परौदा में लगभग 1.45 करोड़ की लागत से रिसॉर्ट और 1.70 करोड़ की लागत से नदी तट पर ओपन रेस्टोरेंट निर्माण का भूमिपूजन किया। इस पहल का उद्देश्य कोण्डागांव-बस्तर ईको-टूरिज्म सर्किट को विकसित करना है।
परियोजना के तहत भंवरडीह नदी में एडवेंचर गतिविधियां जैसे एटीवी राइड, रिवर राफ्टिंग और बांस राफ्टिंग शुरू की जाएंगी। पुसपाल वैली में व्यू प्वाइंट, ईको कॉटेज और रात्रि विश्राम जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की संस्कृति को पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन