Ghansyam Sharma / Fri, Apr 19, 2024 / Post views : 163
विकसित भारत के सपना होगा साकार इस बार 4 सौ पार
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बस्तर लोकसभा सीट के लिए आज मतदान हो रहा, जिसमें कोंडागांव विधानसभा अन्तर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक 35.51 प्रतिशत मतदान हुआ है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने किया मतदान
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वर्तमान कोंडागांव विधायिका सुश्री लता उसेडी ने कोंडागांव के सरगीपाल स्थित मतदान केंद्र पर कतार में लगकर सहपरिवार मतदान किया। मीडिया से चर्चा
में उन्होंने कहा 400 पर के अभियान में आज हम सब मतदान आए है, और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए मै सभी मतदाताओं को प्रथम चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश कश्यप को वोट देकर मोदी जी
को गारंटी को पूरा करने में आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा कोण्डागांव क्षेत्र में विधानसभा में मिले वोटों से अधिक वोट भाजपा मिलेंगे। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया,मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की कतार लगी , शामपुर मतदान केंद्र पर मतदान करने के बाद रमशिला व अन्य ने कहा दिन को धूप होने के कारण सुबह ही हम मतदान करने पहुंचे है,बाद में जाकर घर का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन