Ghansyam Sharma / Mon, Jul 24, 2023 / Post views : 151
नगर बंद का रहा मिलाजुला असर
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मणिपुर हिंसा के विरोध में कोंडागांव में 24 जुलाई सोमवार को सर्व आदिवासी समाज नगर बंद का आह्वान किया है । वही सर्व आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आईं और घूम घूम कर सभी दुकानदरों से बंद का समर्थन मांगते हुए बंद करते हुए नजर आए। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज की मणिपुर हिंसा के खिलाफ गोडवाना भवन पर एकत्र हुए और बाईक रैली निकाली जोकि शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रायपुर नाका पहुंची। यहां मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए । सर्व आदिवासी समाज के पनकु राम नेताम का कहना था कि मणिपुर में जो महिलाओं के साथ शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं, वह बेहद दुखद है, सरकार को इस पर कड़े से कड़े कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन