Ghansyam Sharma / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 53
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर जिले में बीज, उर्वरक और कीटनाशक की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम के नेतृत्व में टीम किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तायुक्त सामग्री उपलब्ध कराने पर नजर रख रही है।
सोनाबाल सहकारी समिति के निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं, जिनमें पीओएस मशीन का गलत उपयोग, मूल्य सूची का अभाव और आवश्यक अभिलेखों का संधारण नहीं होना शामिल है। संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।
वहीं बड़ेराजपुर के साधु कृषि सेवा केंद्र, गम्हरी में 1060 बैग यूरिया का अवैध भंडारण मिला, जिसे जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण कलेक्टर न्यायालय भेजा गया है। संस्था पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन