Ghansyam Sharma / Wed, Jan 3, 2024 / Post views : 143
जांजगीर चांपा। पत्रिका लुक
नए कोल साइडिंग निर्माण के विरोध में अकलतरा बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा आज 3 जनवरी बुधवार
को कोल साइडिंग निर्माण के विरोध में एक दिवसीय नगर बंद का आह्वान किया हैं। नगर बंद का समर्थन
संभागीय चेंबर ऑफ कॉमर्स, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, थोक एवं चिल्हर सब्जी विक्रेता संघ, जनरल व्यापारी संघ एवं नगर के समस्त व्यापारियों ने किया है। आपको बतादें की अकलतरा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आज नगर में कोल साइडिंग की स्थापना व नगर
के रेलवे फाटक के पास संचालित कोल साइडिंग हटाने की मांग के लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल को देखते हुए सुरक्षाके लिए अकलतरा पुलिस ने चौक चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन